बसना : पर्रापाट में धूमधाम से किया गया भगवान विश्वकर्मा का प... - CG Sandesh

बसना : पर्रापाट में धूमधाम से किया गया भगवान विश्वकर्मा का पूजन

बसना विकासखंड के ग्राम पर्रापाट में देवशिल्पी विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई। रविवार को गाँव में भगवान् विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित की गई और भगवान विश्वकर्मा की पूजा श्रद्धापूर्वक की गई। पूजा पंडाल में भगवान विश्वकर्मा के दर्शन के लिए देर शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। गाँव में बाबा विश्वकर्मा के जयकारे की गूंज से आस्था व भक्ति का संचार होता रहा।

वहीं मंगलवार को भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा डीजे व बाजे-गाजे के साथ गाँव का भ्रमण करते हुए विसर्जन के लिए निकली। इस दौरान भगवान विश्वकर्मा की जयघोष के साथ युवाओं का उत्साह चरम पर दिखा।

श्रद्धा व भक्तिपूर्ण माहौल में यह सिलसिला देर शाम तक चला। ग्राम भ्रमण के बाद तालाब में प्रतिमा का विसर्जन किया गया। विसर्जन के दौरान जयकारे से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया गया. इसके साथ ही विश्वकर्मा पूजा का समापन हो गया।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें