पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया खुलासा...संदिग्ध अवस्था में पकड... - CG Sandesh

पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया खुलासा...संदिग्ध अवस्था में पकड़े गए दर्जनों से अधिक युवक-युवतियां

पटना। राजधानी से सटे बिहटा में सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. बिहटा थाना से महज कुछ ही दूरी पर मौजूद समस्तु स्थान के समीप एक निजी होटल में सेक्स रैकेट का कारोबार चल रहा था. सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12 से अधिक आपत्तिजनक हालत में लड़के और लड़कियों को धरपकड़ किया गया. साथ ही कई तरह के आपत्तिजनक सामान और बाइक भी जब्त किया गया है. छापेमारी की सूचना मिलने के बाद इलाके के लोग हैरत में पड़ गए और सेक्स रैकेट का नाम सुनते ही दंग रह गए. 12 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है.


बताया जा रहा है कि बिहटा में थाने से महज कुछ ही दूरी पर देह व्यापार का कारोबार कई दिनों से चल रहा था. ग्राहकों से ऊंची रकम लेकर डिमांड के अनुसार लड़कियों को परोसा जाता था और एक बार फिर से यहां देह व्यापार का खुलासा हुआ है. छापेमारी के दौरान 12 से अधिक लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी हुई हैं।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें