हथियार के साथ ज्वेलरी शॉप में डकैती का प्लान बनाते 6 डकैत गि... - CG Sandesh

हथियार के साथ ज्वेलरी शॉप में डकैती का प्लान बनाते 6 डकैत गिरफ्तार

 ज्वेलरी शॉप में डकैती का प्लान बनाते 6 डकैत हथियार के साथ गिरफ्तार। रायगढ़ में हुए डकैती के बाद अपराधियों पर पुलिस नजर रख रही थी। संदिग्ध लोगों की चेकिंग की जा रही थी इसी दौरान सक्ती पुलिस द्वारा पेट्रोलिंग की जा रही थी और पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि नन्देली भांठा मैदान के पास बाहर से आए हुए 5 – 6 लोग संदिग्ध बैठे डकैती की योजना बना रहे हैं। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर 6 लोगों को पकड़कर पूछताछ की गई जिस पर सभी ने अपनी योजना के बारे में कबूल किया।


मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया और आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में औजार , धारदार चाकू, पेचकस, आरिकटर जैसे सामान भी जब्त किए हैं। डकैती की योजना पर सक्ती पुलिस ने पानी फेर दिया। दरअसल, रायगढ़ डकैती के बाद पुलिस मुस्तैद है और हर बाहरी लोगों पर नजर रखी जा रही है। इसी बीच पेट्रोलिंग कर रही पुलिस को नंदेलीभाठा मैदान के पास बाहर से आए कुछ लोग संदिग्ध हालत में दिखने को सूचना मिली।

सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़कर पूछताछ की इसी दौरान आरोपियों ने अपनी डकैती करने की योजना को कबूल किया और पुलिस ने आरोपियों के पास से एक नक्शा भी बरामद किया, जिसके मुताबिक ये सक्ती हटरी बाजार स्थित नत्थूलाल ज्वेलर्स में डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। इनके पास से बड़ी मात्रा में हथियार भी बरामद हुआ है। ये सभी उत्तरप्रदेश के रहने वाले बताए जाते हैं। फिलहाल पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें