दर्दनाक हादसा : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक का सि... - CG Sandesh

दर्दनाक हादसा : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक का सिर धड़ से अलग...दो गंभीर रूप से घायल

रायगढ़ जिले में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। हादसों के जानलेवा होने के सिलसिले में आज लैलूंगा में एक दर्दनाक रोड एक्सिडेंट में बाईक सवार की मौत हुई है। हादसा इतना भयानक था कि बाईक सवार का सिर धड़ से अलग हो गया और दो युवक गंभीर रूप से घायल है । यह पूरा मामला लैलूँगा थाना क्षेत्र का है.

मिली जानकारी के अनुसार बाईक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गई और एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।बता दे तीनों कोटरी माल के रहने वाले है और यह घटना केनापारा मोड़ के पास हुई है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें