CG : बस में बैठे-बैठे ही लड़के की कट गई गर्दन, तो कटे किसी के... - CG Sandesh

CG : बस में बैठे-बैठे ही लड़के की कट गई गर्दन, तो कटे किसी के हाथ...

जशपुर जिले के पत्थलगांव में बस में सफर के दौरान एक लड़के की गर्दन कट गई. वहीं खिड़की से शरीर का अंग बाहर निकालने की भूल ने 2 अन्य लोगों को घायल कर दिया. बीती रात यहां का सुखरापारा गांव में एक यात्री बस को विपरीत दिशा से आ रही ट्रक के रगड़ देने के बाद बस में सवार एक बालक की गर्दन कट गई तथा दो अन्य लोगों के हाथ कट कर अलग हो गए। जिंदगी और मौत से जूझ रहे दोनों घायलों को तत्काल सघन उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।


मामले में पत्थलगांव थाना प्रभारी ने बताया कि इस हादसे एक बालक की मौत हो गई है तथा दो घायलों की चिंताजनक हालत के मद्देनजर उन्हें जिला अस्पताल में रैफर कर दिया गया है।घटना स्थल पर सीसीटीवी फुटेज से ट्रक जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें