मतदान सामग्री जमा कर घर लौट रहे शिक्षक की सड़क हादसे में मौत.... - CG Sandesh

मतदान सामग्री जमा कर घर लौट रहे शिक्षक की सड़क हादसे में मौत...

बालोद। चुनाव ड्यूटी में लगे एक शिक्षक के साथ हादसा हो गया। लोकसभा के दूसरे चरण के चुनाव के बाद मतदान दलों ने देर रात तक स्ट्रांग रूम में ईवीएम में जमा किया। वहीं मतदान सामग्री जमा कर तड़के सुबह 4 बजे के करीब अपने घर के लिए निकले शिक्षक की स्कूटी को अज्ञात वाहन ने ठोकर मारी, जिससे मौके पर उन्होंने दम तोड़ दिया।

यह घटना बालोद थाना क्षेत्र के दल्लीराजहरा चौक की है। मृतक शिक्षक खेलन सिंह पटेल माध्यमिक शाला तरौद में पदस्थ थे। मृतक टीचर की मतदान केंद्र क्रमांक 38 दिव्यांग मतदान केंद्र में ड्यूटी लगी थी। बालोद पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुटी है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें