राजधानी रायपुर सहित इन जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश और बि... - CG Sandesh

राजधानी रायपुर सहित इन जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना

 रायपुर । सुबह से बादल छाए होने के कारण आज फिर बारिश होने की संभावना जताई जा रही है मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी तूफ़ान के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं अगर बारिश होती है तो तापमान में कमी आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर, दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव , भाटापारा-बलौदाबाजार, मुंगेली, बिलासपुर, कोरबा, दंतेवाड़ा, सूरजपुर समेत अन्य कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश होने और बिजली गिरने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। बता दें कि, प्रदेश की जनता इस समय गर्मी का प्रकोप झेल रही है। ऐसे में अगर बारिश होती है तो लोगों को गर्मी से रहत मिलेगी। वहीं बारिश होने के कारण तापमान में भी गिरावट आ सकती है।


पश्चिमी विक्षोभ, जिसे चक्रवाती परिसंचरण के रूप में जाना जाता है

इस बीच, एक पश्चिमी विक्षोभ, जिसे चक्रवाती परिसंचरण के रूप में जाना जाता है, मध्य और ऊपरी क्षोभमंडल स्तरों में दक्षिण ईरान के ऊपर मौजूद है, और आज निचले क्षोभमंडल स्तरों में पश्चिम राजस्थान पर एक साइक्लोन सर्कुलेशन को प्रेरित कर सकता है. नतीजतन, आज से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज, बिजली और संभवतः ओलावृष्टि के साथ व्यापक रूप से हल्की से मध्यम वर्षा/बर्फबारी होने का अनुमान है और यह 28 अप्रैल तक जारी रहेगी.इसी तरह, 27 से 28 अप्रैल तक पंजाब में और 27 अप्रैल को हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ छिटपुट बारिश होने की उम्मीद है. राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी आज इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है. 27 अप्रैल को पंजाब और हरियाणा में छिटपुट ओलावृष्टि की संभावना है.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें