मणिपुर से युवतियां लापता…शव ढूंढ रही जांच एजेंसी, सरकार ने ल... - CG Sandesh

मणिपुर से युवतियां लापता…शव ढूंढ रही जांच एजेंसी, सरकार ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील

इंफाल: मणिपुर के दो स्टूडेंट जुलाई में लापता हो गए थे। अब उनके शवों की तस्वीरें सामने आई हैं। हालांकि शवों की तलाश अब भी जारी है। मणिपुर सरकार का कहना है कि सीबीआई मामले की जांच कर रही है। वहीं दो ऐसी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जो दिल दहलाने वाली हैं। तस्वीरों के सामने आने के बाद लोगों में काफी रोष है। वहीं राज्य सरकार का कहना है कि हत्या के पीछे अपराधियों को कड़ी सजा मिलेगी। सुरक्षाबल उनकी तलाश में लगे हैं।

मैतेई समुदाय के तो छात्र जुलाई में महीने में लापता हो गए थे। उसमें 17 साल की हिजाम लिनथोइंगंबी और 20 साल का फिजाम हेमजीत शामिल हैं। पहली तस्वीर में दोनों डरे सहमे बैठे दिखाई देते हैं। छात्रा ने सफेद टीशर्ट पहन रखी है वहीं हेमजीत चेक शर्ट में है। उसके पास एक बैगपैक भी है। उनके पीछे दो बंदूकधारी दिख रहे हैं जो आपस में कुछ बात कर रहे हैं।


दूसरी तस्वीर बेहद वीभत्स है। इसमें दिख रहा है कि झाड़ियों में दो शव पड़े है। यह तस्वीर तो सामने आ गई लेकिन शव अब तक नहीं मिले। तस्वीरों से यह भी नहीं पता चल पाया कि यह किस इलाके की है। इसमें केवल झाड़ियां ही नजर आ रही हैं। लेकिन ऐसा लगता है कि दोनों की गोली मारकर हत्या की गई है। लोग सवाल कर रहे हैं कि आखिर इतने दिन बीत जाने पर भी पुलिस इस मामले में कुछ कर क्यों नहीं पाई।

जुलाई के महीने में आखिरी बार दोनों स्टूडेंट्स को एक दुकान पर देखा गया था। सीसीटीवी कैमरे में भी उनका फुटेज रिकॉर्ड हुआ था लेकिन उसके बाद उन्हें ट्रैस नहीं किया जा सका। अब एजेंसियां सामने आई तस्वीरों में पीछे खड़े बंदूकधारियों को पहचानने और पकड़ने की कोशिश कर रही हैं। सरकार का कहना है कि केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर पुलिस आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है।

गौरतलब है कि मणिपुर में चार महीने से चल रही जातीय हिंसा में अब तक करीब 180 लोग मारे जा चुके हैं। हजारों लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा और वे शिविरों में रह रहे हैं। बताया जा रहा है कि करीब 65 हजार लोगों ने अपना घऱ छोड़ दिया है। बीते दिनों इंफाल में इंटरनेट सेवा फिर से शुरू कर दी गई है। हालांकि राज्य में अब भी बड़ी संख्या में सुरक्षाबल तैनात हैं।

 



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें