BREAKING : BJP के वरिष्ठ नेता को आया हार्ट अटैक - CG Sandesh

BREAKING : BJP के वरिष्ठ नेता को आया हार्ट अटैक

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता शाहनवाज हुसैन को दिल का दौरा पड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन को शाम के समय हार्ट अटैक आया। जिसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 


वहीं, लीलावती अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन की सेहत की जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट के बाद लीलावती अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। उन्होंने बताया कि शाहनवाज हुसैन को दिल का दौरा पड़ा है। इसके बाद डॉक्टरों ने उनकी एंजियोप्लास्टी की।

बता दें कि शाहनवाज हुसैन बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं और वह बिहार सरकार में उद्योग मंत्री भी रहे हैं। इसके अलावा वह तीन बार लोकसभा सांसद और एक बार बिहार विधान परिषद के सदस्य भी रह चुके हैं।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें