पुलिस की बड़ी कार्रवाई : ड्रग्स केस में एक्शन...कांग्रेस MLA... - CG Sandesh

पुलिस की बड़ी कार्रवाई : ड्रग्स केस में एक्शन...कांग्रेस MLA गिरफ्तार

पंजाब कांग्रेस के विधायक सुखपाल खैरा को ड्रग्स से जुड़े मामले में चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है। सुखपाल खैरा ने खुद फेसबुक पर लाइव आकर इसकी जानकारी दी। पंजाब पुलिस की टीम ने खैरा के चंडीगढ़ वाले घर पर रेड के बाद गिरफ्तारी की। ये गिरफ्तारी 2015 के एक पुराने केस में की गई है।

सुबह साढ़े 6 बजे हुई गिरफ्तारी

जानकारी के मुताबिक, पंजाब के भुलथ से कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा को गुरुवार सुबह साढ़े 6 बजे जलालाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जलालाबाद पुलिस खैरा को लेकर उनके चंडीगढ़ स्थित निवास स्थान पर पहुंची थी। पुलिस ने बताया कि उनके खिलाफ एक पुराना एनडीपीएस एक्ट का केस था, इस पर कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया है।  


पहले भी हो चुकी है कार्रवाई
बता दें कि सुखपाल सिंह खैरा पर इससे पहले भी कार्रवाई हो चुकी है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इससे पहले भी उन्हें इस मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था, जहां से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। ईडी ने आरोप लगाया था कि खैरा ने ड्रग मामले के दोषियों और फर्जी पासपोर्ट रैकेट के सहयोगी हैं। पंजाब हरियाणा में याचिका दाखिल करते हुए खैरा ने हाईकोर्ट को बताया है कि 2015 में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामला उनके खिलाफ विचाराधीन था। इस मामले के लंबित रहते मनी लॉन्ड्रिंग का केस भी याचिकाकर्ता के खिलाफ दर्ज कर लिया गया। हाईकोर्ट ने जनवरी 2022 में याचिकाकर्ता को इस मामले में सशर्त जमानत दी थी। इसके बाद एनडीपीएस मामले को लेकर उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की शरण ली थी।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें