CGPSC के नए अध्यक्ष बनाए गए प्रवीण वर्मा - CG Sandesh

CGPSC के नए अध्यक्ष बनाए गए प्रवीण वर्मा

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. प्रवीण वर्मा को एवं सदस्य के पद पर संतकुमार नेताम को नियुक्त किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार राज्यपाल ने भारत के संविधान के अनुच्छेद-316 के खंड(1क) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग(सेवा की शर्तें) विनियम, 2001 के विनियम 3(2) में निहित प्रावधानों के तहत छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के सदस्य डॉ. प्रवीण वर्मा को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष के प्रशासकीय कर्तव्यों के पालन करने के लिए अधिकृत किया है।

वर्मा 16 जुलाई 2021 को पीएससी के सदस्‍य बनाए गए थे। वे मूलतः बेमेतरा के रहने वाले हैं और पूर्व विधायक डॉ. चेतन वर्मा के बेटे हैं।

इसके साथ ही राज्यपाल द्वारा भारत के संविधान के अनुच्छेद-316 के खंड(1) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सेवा की शर्तें) विनियम, 2001 के उप विनियम 3(1) में निहित प्रावधानों के तहत छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के सदस्य के पद पर श्री संतकुमार नेताम, वार्ड नं.-3, उसलापुर, पो. सकरी, जिला-बिलासपुर को कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से नियुक्त किया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें