मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने कहा जल्द होगी स्वास्थ्यकर्मियों की बर्खास्तगी बहाल, हेल्थ फेडरेशन के पदाधिकारियों ने की मुलाकात
आज सुबह हेल्थ फेडरेशन के पदाधिकारियों ने माननीय उप मुख्यमंत्री जी मुलाकात कर चर्चा की जिसमे राजा साहब ने मुस्कुराहट के साथ जल्द बरखास्त कर्मचारियों को बहाल करने की बात कही ।
कुछ ही देर पश्चात माननीय मुख्यमंत्री जी से हेल्थ फेडरेशन के पदाधिकारियों द्वारा सीएम हाउस में भेट कर बहाली, वेतन आहरण एवम् अन्य मांगो से अवगत कराया गया जिसमे प्रमुखता से बर्खास्त कर्मचारियों की बहाली नही हुई है इसकी जानकारी दी गई जिसके पश्चात मुख्यमंत्री महोदय के द्वारा तत्काल बहाल करने के निर्देश दिए ।
इस तरह हेल्थ फेडरेशन के पदाधिकारियों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री को निलंबित कर्मचारियों को बहाल करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।
उक्त मुलाकात में हेल्थ फेडरेशन से टारजन गुप्ता , डॉक्टर रीना राजपुत , प्रवीण ढीडवंशी, सुमन शर्मा , सुरेश पटेल , संत साहू , सरस्वती साहू , सविता कन्नौज , एवम् तृप्ति साहू उपस्थित रहे ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें