छत्तीसगढ़: 36 सीटों पर नए चेहरों के साथ कांग्रेस जल्द जारी क... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़: 36 सीटों पर नए चेहरों के साथ कांग्रेस जल्द जारी कर सकती है पहली सूची

रायपुर। छत्तीसगढ़ आचार संहिता को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले कभी भी आचार संहिता लग सकती है। इस बीच अब जनता कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट का इंतजार कर रही है।

वहीं कांग्रेस भी अपनी सत्ता बरकरार रखने प्रत्याशियों के नामों पर काफी मंथन कर रही है। ऐसी जानकारी मिल रही है कि इस बार कांग्रेस हारे हुए उम्मीदवारों पर दोबारा दांव नहीं लगाएगी। पार्टी वर्ष 2018 के चुनाव में हारने वाले उम्मीदवारों को दोबारा टिकट नहीं देगी।


पार्टी के इस फैसले से कांग्रेस के कई दावेदारों के साथ पार्टी के कुछ वर्तमान विधायकों के भी टिकट कटने की खबरें आ रही हैं। ऐसे में पार्टी करीब तीन दर्जन सीट पर नए चेहरे, युवा और महिला उम्मीदवारों को मौका दे सकती है

बता दें कि वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 90 में 68 सीट पर जीत दर्ज की थी। पार्टी के नेता ने कहा कि वर्ष 2018 में लहर के बावजूद हारने वाले उम्मीदवारों को दोबारा टिकट नहीं दिया जाएगा। बता दें कि पार्टी ने वर्तमान विधायकों के लिए सर्वे भी कराया है। इसके मुताबिक एक दर्जन विधायकों के खिलाफ लोगों में नाराजगी है। ऐसे में इन विधायकों के भी टिकट पार्टी रोक सकती है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें