BIG BREAKING : आईपीएस अरुण देव गौतम, पवन देव को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
रायपुर। विधानसभा चुनाव की आचार संहिता से पहले आईपीएस अधिकारी अरुण देव गौतम और पवन देव को प्रमोशन का तोहफा मिल सकता है। बता दें कि दोनों ही वर्तमान में एडीजीपी का प्रभार संभाल रहे हैं। सूत्रों की मानें तो आज होने जा रही डीपीसी में दोनों को डीजी में प्रमोट किया जा सकता है। बता दें कि काफी समय से डीपीसी की मीटिंग टल रही थी।
सूत्रों की मानें तो इस दौरान इन्हें किसी बड़ी जिम्मेदारी से भी नवाजे जाने की संभावना है। 30 वर्ष का सेवाकाल समाप्त होने के बाद यह प्रमोशन दिये जाने का नियम है। बता दें कि जनवरी 2022 में दोनों ही आईपीएस अधिकारियों के 30 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें