बिना अनुमित बने भाजपा नेता का हॉस्पिटल सील - CG Sandesh

बिना अनुमित बने भाजपा नेता का हॉस्पिटल सील

कोरिया। चुनाव आते ही प्रदेश के रसूखदारों पर जिस तरीके से ईडी और आईटी रेड मार रही है, ठीक वैसे ही जिला प्रशासन अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों की कुंडली निकाल कर कार्रवाई कर रही है। शर्मा हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर राकेश शर्मा हैं। बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं और कोरबा लोकसभा क्षेत्र से संसदीय चुनाव लडने की तैयारी भी कर रहे हैं।


प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के महल रोड स्थित डॉ. शर्मा हॉस्पिटल को सील कर दिया है। बताया जा रहा है कि हास्पिटल में काफी दिनों से अनियमितता की शिकायतें मिल रही थी। साथ ही बिना परमिशन के अवैध रूप से हॉस्पिटल का भवन बना है।

जिसके बाद ये बड़ी कार्रवाई की गई है। वहीं मौके पर एसडीएम बैकुंठपुर और सीएमएचओ के साथ सुरक्षा के लिए पुलिस बल मौजूद हैं। यह कार्रवाई कलेक्टर कोरिया के निर्देश पर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की है. मौके पर एसडीएम बैकुंठपुर और सीएमएचओ के साथ सुरक्षा के पुलिस बल मौजूद है।

 


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें