पवन साय और अरुण साव को आनन-फानन में बुलाया गया दिल्ली….आखिर ... - CG Sandesh

पवन साय और अरुण साव को आनन-फानन में बुलाया गया दिल्ली….आखिर मामला क्या है

रायपुर : BJP के राष्ट्रीय संगठन ने अचानक आज BJP के प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव के साथ प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय को अचानक दिल्ली बुलाया गया है। अभी कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन इस तरह अचानक बुलावे को लेकर भिन्न भिन्न अटकले लगाया जा रहा है केंद्रीय चुनाव समिति की दिल्ली में एक अक्टूबर को बैठक के बाद प्रत्याशियों के नामों की एक लंबी सूची वायरल हुई । 

यह सूची दिन भर चलती रही। इसकी शिकायत दिल्ली दरबार में भी पहुंची और आखर: दूसरी सूची को जारी होने से रोक दिया गया। सूची के लीक होने को लेकर राष्ट्रीय संगठन के सभी नेता बहुत नाराज हैं। कहा तो यहां तक जा रहा है कि इस मामले की शिकायत PM नरेंद्र मोदी तक की गई है। अब ऐसे में दूसरी सूची को लेकर प्रदेश BJP का कोई भी नेता यह बताने को तैयार नहीं है कि आखिर सूची कब जारी होगी। अब प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय को ही दिल्ली तलब किया गया है। इनके साथ राष्ट्रीय संगठन के नेताओं की बैठक होगी। अब इस बैठक में क्या होता है…जिस पर सबकी नजरे टिकी है

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें