MP से हत्या कर फरार हुआ आरोपी 13 साल बाद रायपुर से गिरफ्तार - CG Sandesh

MP से हत्या कर फरार हुआ आरोपी 13 साल बाद रायपुर से गिरफ्तार

रायपुर। मध्यप्रदेश में हत्या जैसे गंभीर अपराध को अंजाम देकर पिछले 13 सालों से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अपनी पहचान छिपाकर फरारी काट रहे हत्या के आरोपी को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रायपुर क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी मनोज सिंह को पकड़ने के बाद मध्यप्रदेश पुलिस को जानकारी दी है। आरोपी के खिलाफ हत्या, बलवा, हत्या का प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं।

 


रायपुर पुलिस के क्राइम ब्रांच के सघन चेकिंग अभियान को उस समय बड़ी सफलता मिली, जब मध्यप्रदेश के सिंगरौली में हत्या कर बीते 13 सालों से रायपुर के अलग-अलग स्थानों में रह रहे आरोपी मनोज सिंह को टिकरापारा इलाके से धर दबोचा। क्राइम ब्रांच प्रभारी गिरीश तिवारी ने बताया कि आरोपी वर्ष 2010 में सिंघरौली में हत्या करने के बाद फ़रार चल रहा था. मध्यप्रदेश पुलिस को आरोपी के गिरफ्तारी की सूचना दे दी गई है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें