रणबीर कपूर के बाद अब श्रद्धा कपूर को ED का समन...आज हो सकती ... - CG Sandesh

रणबीर कपूर के बाद अब श्रद्धा कपूर को ED का समन...आज हो सकती है पूछताछ

रायपुर : महादेव बेटिंग ऐप मामले में रणबीर कपूर के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को समन भेजा है. ईडी ने शुक्रवार को उन्हें पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है.

 

 

बता दें कि महादेव बेटिंग ऐप मामले में रणबीर कपूर के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) कॉमेडियन कपिल शर्मा, हिना खान और हुमा कुरैशी तक भी पहुंच चुकी है. ईडी ने पहले बुधवार को रणबीर कपूर को पूछताछ के लिए समन भेजा था. जिस पर रणबीर ने ED से 2 हफ्ते का समय मांगा है. इसके बाद हुमा कुरैशी और कपिल शर्मा के साथ-साथ हिना खान से भी ईडी ने पेश होकर अपना बयान दर्ज कराने के लिए कहा है. ईडी ने तीनों को समन भेजा है. तीनों कलाकारों को अलग-अलग तारीख पर ED ने पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है.

महादेव बेटिंग ऐप मामले में अभिनेता रणबीर कपूर को ईडी समन भेजकर 6 अक्टूबर को रायपुर के क्षेत्रीय कार्यालय में पूछताछ के लिए उपस्थित होने का निर्देश दे चुकी है. जिसके बाद रणबीर ने दो सप्ताह का समय मांगा है. अधिकारियों ने बताया कि हाल में तीनों कलाकारों को समन भेजकर एजेंसी के रायपुर कार्यालय में अलग-अलग तारीखों पर पेश होने को कहा गया है.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें