बसना : न्यायालय के आदेश का उल्लंघन कर आरोपी फरार
बसना थाना क्षेत्र के ग्राम बड़गांव निवासी आरोपी न्यायालय के आदेश का उल्लंघन कर फरार हो गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. व्यवहार न्यायालय बसना के रिडर योगेश्वर पटेल ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है की बड़गांव निवासी दुखू राम यादव पिता बनमाली यादव उम्र 43 साल को उच्च न्यायालय बिलासपुर के आदेश पर जमानत पर रिहा किया गया था जो 30 सितम्बर को न्यायालय के आदेश का उल्लंघन कर फरार हो गया है.
अन्य सम्बंधित खबरें