दवा की फैक्टरी में लगी भीषण आग...चार कर्मचारी की जलकर मौत - CG Sandesh

दवा की फैक्टरी में लगी भीषण आग...चार कर्मचारी की जलकर मौत

पंजाब। अमृतसर में मजीठा रोड स्थित क्वालिटी फार्मास्युटिकल फैक्टरी में भीषण आग लग गई। घटना में एक किशोर और एक महिला समेत चार कर्मियों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।


परिजनों ने मालिक पर लगाया लापरवाही का आरोप

आग पर काबू पाने के बाद किशोर कुलविंदर सिंह, रानी, सुखजीत सिंह तथा गुरभेज सिंह के शव बाहर निकाले गए। मृतकों के परिजनों ने फैक्टरी मालिकों पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए दवा फैक्टरी के सामने धरना शुरु कर दिया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। जब आग लगी तब फैक्टरी के अंदर काफी कर्मचारी काम कर रहे थे। आग लगते ही सभी बाहर की तरफ भागे। लोगों ने फैक्टरी के मालिकों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें