निर्वाचन आयोग की बैठक खत्म, जानें कब तक होगी विधानसभा चुनाव - CG Sandesh

निर्वाचन आयोग की बैठक खत्म, जानें कब तक होगी विधानसभा चुनाव

रायपुर। पांच राज्‍यों में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की अंतिम समीक्षा शुरू हो गई है। चुनाव आयोग के कार्यालय में जारी बैठक अब समाप्त हो गई है। बैठक के बाद ऐसी संभावनाएं सामने आ रही हैं कि छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से 7 दिसंबर के बीच कभी भी चुनाव कराए जा सकते हैं।

 


बता दें कि आज हुई बैठक में 900 अफसर शामिल हुए। मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त (सीईसी) राजीव कुमार प्रेसवार्ता लेकर इसकी घोषणा कर सकते हैं। सीईसी की यह प्रेसवार्ता आज शाम से कल सुबह के बीच कभी भी हो सकती है।

जानकारी के मुताबिक, पिछली बार की तरह इस बार का भी चुनाव हो सकता है यानी राजस्थान, मध्य प्रदेश, मिजोरम और तेलंगाना में एक ही चरण में चुनाव कराए जा सकते हैं। छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव हो सकते हैं। जबकि मतदान की तारीख अलग-अलग हो सकती है। वहीं पांचों राज्यों के मतगणना का समय एक ही तारीख हो सकती है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें