भाभी के साथ था अवैध सम्बन्ध, युवक की कर दी हत्या, कोर्ट ने भ... - CG Sandesh

भाभी के साथ था अवैध सम्बन्ध, युवक की कर दी हत्या, कोर्ट ने भाई समेत 4 आरोपियों को सुनाई उम्रकैद की सजा

उत्तर प्रदेश। बांदा में हत्या के मामले में सजा सुनाते हुए कोर्ट ने आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही 89 हजार रुपये का जुर्माना भी ठोका है। युवक की अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध थे इसलिए आरोपियों ने उसकी हत्या की थी। कोर्ट ने दोषी मानते हुए 3 आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई।

2009 में हुई थी हत्या

 


यह मामला 2009 का है, जहां नरैनी थाना के बड़ेहा की रहने वाली एक महिला ने थाना में केस दर्ज कराया कि उसके पति की 6 जनवरी 2009 को परिवार के एक भाई ने अपने साथियों संग मिलकर लाठी डंडो से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

कोर्ट के सरकारी अधिवक्ता विमल सिंह व महेंद्र द्विवेदी ने बताया कि 2009 में नरैनी थाना के रहने वाली एक महिला ने केस दर्ज कराया था कि उसके परिवारिक जेठ ने अपने साथियों संग मिलकर उसके पति की हत्या कर दी। हत्या की वजह यह थी कि मृतक अरुण उर्फ पहलवान का अपनी रिश्ते की भाभी से अवैध सम्बन्ध थे, जिसके बाद उसके चचेरे बड़े भाई रामसजीवन ने अपने 3 साथियों संग मिलकर अरुण की लाठी डंडो से हत्या कर दी थी।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें