इजरायल-फिलिस्तीन के बीच छिड़ी जंग, इजरायल में फंसी बॉलीवुड अ... - CG Sandesh

इजरायल-फिलिस्तीन के बीच छिड़ी जंग, इजरायल में फंसी बॉलीवुड अभिनेत्री...

इजरायल और फिलिस्तीन के बीच शनिवार से युद्ध चल रहा है. दोनों देशों के बीच हो रही जंग के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा इजरायल में फंस गईं. ये खबर सामने आने के बाद से एक्ट्रेस के फैंस काफी चिंता में थे और नुसरत के सही सलामत अपने देश वापस लौटने की दुआएं मांग रहे थे. लेकिन अब एक्ट्रेस को लेकर एक राहत भरी खबर सामने आई है.

Israel-Palestine War: इजरायल और फिलिस्तीन के बीच शनिवार से युद्ध चल रहा है. दोनों देशों के बीच हो रही जंग के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा इजरायल में फंस गईं. ये खबर सामने आने के बाद से एक्ट्रेस के फैंस काफी चिंता में थे और नुसरत के सही सलामत अपने देश वापस लौटने की दुआएं मांग रहे थे. लेकिन अब एक्ट्रेस को लेकर एक राहत भरी खबर सामने आई है.


बता दें कि नुसरत भरुचा हाइफ़ा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का हिस्सा बनने के लिए इजरायल गई थीं. लेकिन इसी बीच वहां जंग छिड़ गई और नुसरत वहां फंस गईं. एक्ट्रेस की टीम ने इस बारे में जानकारी दी थी.

उनकी टीम ने जानकारी देते हुए कहा था कि एक्ट्रेस एक बेसमेंट में हैं और सुरक्षित हैं. लेकिन चिंता उस वक्त बढ़ गई थी जब नुसरत से इस बातचीत के बाद उनकी टीम का संपर्क टूट गया था. उनकी टीम ने कहा था- हम संपर्क नहीं कर पा रहे हैं. हम नुसरत को सुरक्षित रूप से भारत वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं और आशा करते हैं कि वह स्वस्थ और सुरक्षित तरीके से वापसी करेंगी. अब ताजा जानकारी के मुताबिक, नुसरत सुरक्षित रुप से एयरपोर्ट पहुंच चुकी हैं. जल्द ही वो इंडिया के लिए फ्लॉइट बोर्ड करेंगी.




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें