पटाखा गोदाम में आग लगने से 13 लोगों की दर्दनाक मौत... - CG Sandesh

पटाखा गोदाम में आग लगने से 13 लोगों की दर्दनाक मौत...

कर्नाटक। कर्नाटक में बड़ा हादसा हो गया। यहां बेंगलुरु शहर में अनेकल तालुक के अट्टीबेले में शनिवार शाम 4.30 बजे एक पटाखा गोदाम में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग दुकान तक फैल गई। हादसे में 13 लोगों की मौत बताई जा रही है। दुकान मालिक समेत कई लागों के झुलसने की भी खबर है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनमें से एक की हालत गंभीर है, उसे दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।


पुलिस के अनुसार पटाखा दुकान नवीन नाम के व्यक्ति की है। बेंगलुरु ग्रामीण एसपी मल्लिकार्जुन बालादंडी ने कहा कि आग लगने की घटना बालाजी पटाखे की दुकान में तब हुई जब कैंटर से पटाखे उतारे जा रहे थे। देखते ही देखते आग गोदाम और स्टॉल तक फैल गई। उन्होंने कहा, “दो लोगों को चोटें आई हैं और मालिक नवीन भी झुलस गया है। एफएसएल टीम मूल्यांकन करेगी और हम पटाखा दुकान के लाइसेंस की जांच कर रहे हैं।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें