आज कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक..प्रत्याशियों के नाम पर लग स... - CG Sandesh

आज कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक..प्रत्याशियों के नाम पर लग सकती है अंतिम मुहर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस में टिकट चाहने वालों ने इस बार बड़ी संख्या में दावेदारी की है। दावेदारों की लंबी सूची को देखते हुए टिकट वितरण को लेकर काफी मशक्कत करनी पड़ रही है और मंथन का दौर भी जारी है। यही कारण है कि कांग्रेस में प्रत्याशियों की सूची जारी होने में विलंब हो रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की अध्यक्षता में टिकट दावेदारों को लेकर आज कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक है। यह बैठक मुख्यमंत्री निवास में होगी। दावेदारों के पैनल पर रायशुमारी होगी। इस बैठक में प्रभारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, पीसीसी चीफ दीपक बैज शामिल होंगे। इस बैठक में सभी सीटों पर सिंगल नाम तय किए जाएंगे।

 


सीएम हाउस में चुनाव समिति की बैठक
भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने के बाद से ही कांग्रेस अपने उम्मीदवारों को लेकर लगातार मंथन कर रही है। पार्टी के कई बड़े नेता लगातार बैठक ले रहे हैं। सीएम हाउस में लगातर चुनाव समिति की बैठक हो रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि, आज होने वाली बैठक के बाद प्रत्याशियों के नाम पर अंतिम मुहर लग सकती है। ऐसा कयास इसलिए भी लगाया जा रहा है क्योंकि पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा था कि 10 अक्टूबर के बाद कांग्रेस प्रत्यशियों की सूची जारी की जाएगी।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें