शराब के नशे में कार को ओवरटेक करने के नाम मारपीट करने वाले ... - CG Sandesh

शराब के नशे में कार को ओवरटेक करने के नाम मारपीट करने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के जोरा ओवर ब्रिज में साइड लेने के विवाद पर आधी रात बीच सड़क पर शराब के नशे में मारपीट करने वाले 10 आरोपियों को तेलीबांधा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल शनिवार की दरम्यिानी रात मध्य जोरा ओवर ब्रिज में वाहन पास करने (साईड लेने) के नाम पर दो पक्षों में जमकर वाद विवाद और मारपीट हुई थी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी।

 


मारपीट के बाद आरोपी इमलीडीह में छिपे हुए थे। जिन्हें पतासाजी कर गिरफ्तार किया गया। मारपीट के दौरान आरोपी वाहन चालक शराब पी रखे थे। पुलिस ने इस मामले में स्विफ्ट डिजायर वाहन क्रमांक MP 18 CA 0965 तथा स्विफ्ट वाहन क्रमांक CG 04 HX 9519 भी जप्त कर लिया है। वहीं इसी तरह दूसरे प्रकरण में प्रार्थिया रावरी भारती के साथ मारपीट तथा दांत से काट कर चोट पहुचाए जाने के आरोप ​में तथा दूसरे पक्ष की रिपोर्ट पर डिंपल ईसरानी पति शैलेश ईसरानी समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

 गिरफ्तार आरोपियों में आकाश शर्मा पिता प्रवीर शर्मा, राहुल वैष्णव पिता बालेश्वर वैष्णव, गौतम सिंह राजपूत पिता मंगल सिंह, रवरी भारती पिता रविकुमार भारती, आसिमा लाल पिता आसित लाल, अपूर्व भट्टाचार्य पिता आशीष भट्टाचार्य, अजय महापात्र पिता जुगल महापात्र, शैलेश इशरानी पिता नरेश ईसरानी, डिंपल ईसरानी पति शैलेश ईसरानी, आकाश सचदेव पिता अशोक सचदेव निवासी महावीर नगर शामिल हैं।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें