Raipur Breaking : छह साल की बच्‍ची से दुष्कर्म की कोशिश, घरव... - CG Sandesh

Raipur Breaking : छह साल की बच्‍ची से दुष्कर्म की कोशिश, घरवालों से रोते हुए बोली मासूम- भैया ने किया गंदा काम, और फिर…

रायपुर : राजधानी रायपुर में शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। खबरों के अनुसार यहां छह साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई। मासूम ने रोते हुए स्‍वजन को जानकारी दी। इसके बाद स्‍वजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने नाबालिग आरोपित को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ पाक्‍सो के तहत मामला दर्ज किया है।


दरअसल, यह मामला उरला थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार उरला थाना क्षेत्र में एक किरायेदार के नाबालिग बेटे ने मकान मालिक की बेटी से दरिंदगी की कोशिश की। कुछ समय बाद मासूम रोते हुए घर लौटी। बच्‍ची के रोने पर स्‍वजन ने पूछताछ की तो मासूम ने किराएदार के नाबालिग बेटे पर गंदा काम करने की बात बताई।

इसके बाद स्‍वजनों ने इसकी सूचना उरता थाना की पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में ले लिया है। वहीं नाबालिग के खिलाफ पाक्सो एक्‍ट के तहत मामला दर्ज किया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें