कलयुगी मां ने लोक लाज के डर से नवजात बच्चे को झाड़ियों में फ... - CG Sandesh

कलयुगी मां ने लोक लाज के डर से नवजात बच्चे को झाड़ियों में फेंका

लोरमी। समाज में इन दिनों नवजात बच्चों को झाड़ियों में फेंकने की घटनाएं लगातार सामने आ रही है जो सभ्य समाज को शर्मशार कर रही है और इसका खामियाजा नवजात बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र अंतर्गत झझपुरी गांव में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। अज्ञात महिला अपने नवजात बच्चे को सुनसान इलाके में झाड़ियों के बीच फेंककर चली गई। जिसे सुबह ग्रामीणों के द्वारा देखते ही इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद लोरमी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा के बाद नवजात शिशु को लोरमी के सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया. फिलहाल नवजात का प्राथमिक उपचार मातृ एवं शिशु अस्पताल में किया जा रहा है।

 


दरअसल, घटना बीते रात की है। जहां कलयुगी मां अपने बच्चे को लोक लाज के डर से गांव के पास ही झाड़ियों में छिपाकर चली गई थी. जिसकी सूचना पर नवजात बच्चे को लोरमी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस पूरे मामले में लोरमी एसडीओपी माधुरी धिरही ने बताया कि सूचना पर तत्काल मौके से नवजात शिशु को बरामद कर सामुदायिक अस्पताल लाया गया. यहां इलाज के बाद शिशु रोग विशेषज्ञ की निगरानी में बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय मुंगेली रेफर किया गया है. वहीं अज्ञात महिला की तलाश की जा रही है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें