बसना : बाइक चालक की लापरवाही से पीछे बैठे व्यक्ति की गई जान - CG Sandesh

बसना : बाइक चालक की लापरवाही से पीछे बैठे व्यक्ति की गई जान

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम साल्हेतराई के पास NH-53 रोड़ पर बाइक चालक की लापरवाही से पीछे बैठे व्यक्ति की जान चली गयी. दरअसल, पीछे बैठा व्यक्ति बाइक सवार को लिफ्ट मांगकर बसना काम करने अ रहा था, इसी दौरान अनियंत्रित होकर उनकी बाइक गिर गयी, जिससे पीछे बैठे व्यक्ति को गंभीर चोट लगी. इलाज के दौरान उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया. पुलिस ने मर्ग जांच के बाद आरोपी बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

सम्पूर्ण मर्ग जांच में पाया गया कि 6 मई को सुबह श्यामलाल यादव और उसकी पत्नी हेमकुमारी यादव अपने घर डोंगरीपाली पिथौरा से बस में बैठकर लोहराकोट जा रहे थे. लोहराकोट चौक में दोनों बस से उतरे श्यामलाल को काम करने बसना जाना था तो श्यामलाल मोटर सायकल क्र. CG06 GA 2391 के चालक टिकेश कुमार बाघ से लिफ्ट लेकर पीछे बैठकर बसना जा रहा था.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें