बसना : चाक़ू से गला और पेट में किया वार, मामला दर्ज - CG Sandesh

बसना : चाक़ू से गला और पेट में किया वार, मामला दर्ज

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम रसोड़ा के तालाब के पास चाक़ू से गला और पेट में हमला करने वाले के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

वार्ड नंबर 01 रसोडा निवासी विनोद तांडी ने पुलिस को बताया की 30 सितम्बर को रात करीब 8:30 बजे वह कन्हैया मलिक के घर से वापस अपने घर गाना गाते हुए पैदल आ रहा था और लखेसर बेहरा के घर के पास पहुंचा था. उसी समय लखेसर बेहरा अपने घर के पास से विनोद को बोला कि कौन गाना गा रहा है. मेरे घर के पास गाना नही गाना है. तभी विनोद बोला की मैं रोड में गाना गा रहा हूँ, तेरे घर में गाना नहीं गा रहा हूँ.

विनोद आगे बढ़ा और भोईमुडा तालाब के सामने पहुंचा था उसी समय लखेसर बेहरा पीछे से आया और विनोद को मां बहन की गंदी-गंदी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुये अपने पास रखे चाकू से विनोद के गला को काटा और दोबारा गले को काटने का प्रयास कर रहा था तो विनोद उसके दाहिने हाथ को पकड़ लिया तो लखेसर बेहरा ने अपने दूसरे हाथ में रखे चाकू से विनोद के पेट में वार किया. 

विनोद के चिल्लाने पर उसकी पत्नी संगीता तांडी और बडे भैया दिनेश तांडी व किशन तांडी आये और बीच-बचाव किये. विनोद को डायल 112 वाहन से ईलाज के लिए शासकीय अस्पताल बसना ले जाया गया. पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी लखेसर बेहरा के खिलाफ 294-IPC, 324-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें