बसना : बाइक छोड़कर भागने लगा गांजा तस्कर, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
बसना पुलिस ने मोटर सायकल में गांजे का परिवहन करते युवक को गिरफ्तार किया है. उसके कब्जे से 17 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 8लाख 50हजार रूपये जप्त किया गया है.
8 अक्टूबर को पुलिस टाउन पेट्रोलिंग हेतु खेमडा, रेमडा की ओर रवाना हुआ था. इसी दौरान खेमडा ओवरब्रीज के नीचे ग्राम खेमडा में मोटर सायकल क्रमांक CG 04 LP 2873 के पीछे एक सफेद प्लास्टिक बोरी बंधा था. उक्त बाइक का चालक पुलिस वाहन को देखकर बाइक से उतर कर भागने लगा. जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा.
आरोपी ताराचंद साहू पिता बुद्धेश्वर साहू उम्र 23 साल निवासी मल्दी थाना बिलाईगढ जिला सारंगढ (छ0ग0) के बाइक के पीछे बंधे प्लास्टिक बोरी को चेक करने पर बेारी अंदर कुल 17 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा मिला, जिसे पुलिस ने जप्त किया. गांजे की कीमत 8 लाख 50 हजार बताई जा रही है. इसके साथ ही आरोपी के कब्जे से मोटर सायकल एचएफ डिलक्स क्रमांक CG 04 LP 2873 कीमती 30 हजार रूपये, एक नग विवो कंपनी का टच स्क्रीन मोबाईल कीमती 5 हजार रूपये जुमला किमती 8 लाख 85 हजार रूपये को जप्त किया गया.
यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सरायपाली अभिषेक केशरी के निर्देशन में थाना प्रभारी बसना निरीक्षक आशीष वासनिक, स.उ.नि. रनसाय मिरी, आरक्षक बसंत जोल्हे, कमल जांगडे, योगेन्द्र बंजारे एवं थाना स्टाफ द्वारा की गई.