रायपुर AIIMS में “5 करोड़” गबन का मामला आया सामने….पढ़े पूरी ... - CG Sandesh

रायपुर AIIMS में “5 करोड़” गबन का मामला आया सामने….पढ़े पूरी खबर

Chhattisgarh Raipur AIIMS : छत्तीसगढ़ राज्य के रायपुर में स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में 5 करोड़ गबन का मामला सामने आया है। एम्स की तरफ से गठित 3 सदस्यीय टीम ने जांच में ही 30 लाख रुपये की गड़बड़ी पकड़ ली है। अब टीम 5 वर्षों के दस्तावेजों को खंगालेगी


मामला ये है कि एम्स में नौकरी छोड़ने से पहले डॉक्टरों को नियम के अनुसार तीन महीने पहले आवेदन के देकर हॉस्पिटल प्रबंधन को इसकी जानकारी देनी पड़ती है। जो डॉक्टर इस अवधि को पूरा किए बिना बीच में ही नौकरी छोड़ता है, तो उसे नोटिस समय के बचे दिनों में बनने वाले वेतन की राशि का भुगतान करना होता है।

एम्स के बहुत से डॉक्टरों ने नोटिस समय में नौकरी छोड़ी है। ऐसे में यहां के फाइनेंस एंड अकाउंट विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने 2 प्रकार से खेल किया है। पहला, डॉक्टरों से राशि लेकर नई रसीद के बदले तीन-चार वर्ष पुरानी रसीद दे दी और उस पैसे को AIIMS के खाते में जमा ही नहीं किया। दूसरा, जिन डॉक्टरों ने डिमांड ड्राफ्ट जमा किया उन्हें कुछ समय बाद लेनदेन करके डिमांड ड्राफ्ट लौटा दिया गया और इस पैसे का गबन कर लिया गया।इस मामले को लेकर एम्स निदेशक डॉ. अजय सिंह ने कहा कि इसकी पूरी जानकारी ले रहा हूं। जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उन पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें