चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेस ख़त्म, जाने कब होंगे चुनाव, तारीख हुई तय, आचार सहिंता लागू
छत्तीसगढ़ सहित देश के अन्य राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आज चुनाव आयोग ने अपनी प्रेस कांफ्रेस की. जिसके बाद इन प्रदेशों में अब चुनावी बिगुल बज चूका है. आगामी चुनाव को लेकर जहाँ सभी पार्टियों की तैयारियां भी तेज है तो वहीँ प्रशासन भी इस चुनाव को लेकर अपनी तमाम तैयारियां कर रहा है.
चुनाव आयोग ने आज अपनी प्रेस कांफ्रेस में चुनाव की घोषणा करते हए छत्तीसगढ़ के लिए 2 चरणों में चुनाव होना तय किया है. जिसमे 7 और 17 नवम्बर को वोटिंग होगी.
चुनाव आयोग ने बताया कि आपराधिक पृष्ठभूमिका में रहने वाले उम्मीदवारों को तीन बार जनता को अखबार के जरिये अपनी जानकारी देनी होगी.
छत्तीसगढ़ सहित मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनावों की तारीखों के एलान के लिए चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस जारी है. आपको बता दें इस घोषणा के साथ अब प्रदेश में आचार संहिता लागू हो चुकी है.