Big Breaking : हो गया इलेक्शन की तारीखों का ऐलान, चार राज्यो... - CG Sandesh

Big Breaking : हो गया इलेक्शन की तारीखों का ऐलान, चार राज्यों में एक चरण व छत्तीसगढ़ में दो चरण में संपन्न होगा चुनाव…

Assembly election 2023। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को चुनाव होगा। राजस्थान में 23 नवंबर को मतदान होंगे। मिजोरम में भी 7 नवंबर को होगा चुनाव। वहीं, तेलंगाना में 30 नवंबर को चुनाव होगा। छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर होगा चुनाव। 3 दिसंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

 पांच राज्यों की 679 विधानसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों का आज ऐलान हो गया है।

चुनाव की तारीख

मिजोरम - 7 नवंबर

छत्तीसगढ़ - 7, 17 नवंबर

मध्यप्रदेश - 17 नवंबर

राजस्थान - 23 नवंबर

तेलंगाना - 30 नवंबर

गिनती सभी जगह 3 दिसंबर

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया, "मिजोरम, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मध्य प्रदेश की विधानसभा सीटों को मिलाया जाए तो कुल सीटें 679 होंगीं।"

उन्होंने आगे कहा कि इस समय मिजोरम में 8.52 लाख, छत्तीसगढ़ में 2.03 करोड़, मध्य प्रदेश में 5.6 करोड़, राजस्थान में 5.2 करोड़ और तेलंगाना में 3.17 करोड़ मतदाता हैं। इन सभी को मिलाया जाए तो कुल 8.2 करोड़ पुरूष और 7.8 करोड़ महिला मतदाता हैं।

 
 


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें