MP Assembly election: मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को होगी वोटिं... - CG Sandesh

MP Assembly election: मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को होगी वोटिंग, यहां 10 प्रतिशत तक बढ़ गई है वोटर्स की संख्या

MP Assembly election: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो गया है। यहां 230 विधानसभा सीटों पर एक साथ 17 नवंबर को मतदान होगा, जबकि 3 दिसंबर को चुनाव के नतीजें आएंगे। चुनावों का ऐलान होते ही प्रदेश में आर्दश आचार संहिता लागू हो गई है। 30 अक्टूबर तक प्रदेश में नामांकन का दौर चलेगा, जबकि 31 अक्टूबर को नामांकन की जांच होगी और 2 नवंबर तक नाम वापसी का आखिरी दिन होगा। इस बार प्रदेश में वोटर्स की संख्या भी 10 प्रतिशत बढ़ गई है।

 


मध्य प्रदेश के वोटर्स

– कुल वोटर्स- 5 करोड़ 60 लाख , 60 हजार 925
– पुरुष वोटर्स-2 करोड़ 88 लाख, 25 हजार, 607
– महिला वोटर्स, 2 करोड़ 72 लाख, 33 हजार 945
– थर्ड जेंडर-1373

किस उम्र के कितने मतदाता

– 18 से 19 साल के 22.35 लाख मतदाता
– 20 से 29 साल के 1.41 करोड़ मतदाता
– 30 से 39 साल के 1,45 करोड़ मतदाता
– 40 से 49 साल के 1.06 करोड़ मतदाता
– 50 से 59 साल के 74.85 लाख मतदाता
– 60 से 69 साल के 43.45 लाख मतदाता
– 70 से 79 साल के 19.72 लाख मतदाता
– 80 साल से ज्यादा के 6,53 लाख मतदाता
– 10 प्रतिशत पुरुष तो 13 प्रतिशत महिला वोटर्स बढ़ें

मध्य प्रदेश में 2018 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले पुरुष वोटर्स की संख्या 10 प्रतिशत तो महिला वोटर्स की संख्या 13 प्रतिशत तक बढ़ गई है। 2018 में कुल वोटर्स की संख्या 5 करोड़ 4 लाख 33 हजार 079 मतदाता थे, जिसमें 2 करोड़ 63 लाख, 01 हजार 300 पुरुष वोटर्स तो 2 करोड़ 41 लाख, 30 हजार 390 महिला वोटर्स थे।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें