चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद सीएम बघेल ने किया ट्वीट, कहा- शुरू हो चुका है युद्ध, हैं तैयार हम!
रायपुर। चुनाव आयोग ने सोमवार को छत्तीसगढ़ सहित पांच राज्यों में चुनाव तारीखों का ऐलान कर दिया है। छत्तीसगढ़ में 2 चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण में 7 नवंबर और दूसरे चरण में 17 नवंबर को मतदान होगा। चुनाव परिणामों की घोषणा 3 दिसंबर को होगी।
चुनाव की तारीख का ऐलान होते ही सीएम बघेल ने ट्वीट किया है, सीएम ने ट्वीट करते हुए लिखा-हैं तैयार हम!
शुरू हो चुका है युद्ध
माटी के अभिमान का
नहीं रूकेगा अब ये रथ
छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान का
नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने के संकल्प के साथ हर एक छत्तीसगढ़िया तैयार है, एक बार फिर भरोसे के हाथ जुड़ेंगे.
भरोसा बरकरार, फिर से कांग्रेस सरकार।
https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1711275561413427336?s=20
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें