बसपा छत्तीसगढ़ में गोंगपा के साथ मिलकर लड़ेगी चुनाव  - CG Sandesh

बसपा छत्तीसगढ़ में गोंगपा के साथ मिलकर लड़ेगी चुनाव

रायपुर/भोपाल। विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद बसपा सुप्रीमों मायावती का बड़ा बयान सामने आया है। बसपा प्रमुख ने साफ कर दिया कि वह विधानसभा चुनाव में किस पार्टी के साथ गठबंधन करेंगी।

बसपा सुप्रीमों मायावती ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- “बीएसपी मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ राज्य में गोण्डवाना गणतंत्र पार्टी के साथ चुनावी समझौता करने के अलावा, मिज़ोरम को छोड़कर, राजस्थाऩ व तेलंगाना इन दोनों राज्य में अकेले ही बिना किसी से कोई समझौता किए हुए चुनाव लड़ रही है और इन राज्यों में अच्छे रिज़ल्ट की उम्मीद करती है।

 


वहीं मायावती ने आगे लिखा कि “मध्यप्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ व मिज़ोरम विधानसभा आमचुनाव अगले महीने कराने की घोषणा का स्वागत, किन्तु चुनाव आयोग के लिए असली चुनौती सरकारी मशीनरी व धनबल आदि के दुरुपयोग को रोककर चुनाव को पूरी तरह स्वतंत्र व निष्पक्ष कराने की है, जिस पर लोकतंत्र का भविष्य निर्भर।

पूर्व सीएम मायावती ने पोस्ट कर लिखा- “साथ ही, ख़ासकर सत्ताधारी पार्टी द्वारा चुनाव को गलत दिशा में प्रभावित करने के लिए लुभावने वादे व हवाहवाई घोषणाओं आदि पर अंकुश लगना ज़रूरी, जिसको लेकर मा. सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस भी जारी किया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें