विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर….अधिकारी-कर्मचारियों क... - CG Sandesh

विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर….अधिकारी-कर्मचारियों के छुट्टियां रद्द,आदेश इतने दिसंबर तक रहेगा प्रभावशील

रायपुर। आचार संहिता लागू होते ही प्रदेश के सभी पांच लाख से अधिक अधिकारी-कर्मचारी अब निर्वाचन आयोग के अधीन हो गये हैं। लिहाजा कई सारी पाबंदियां भी कर्मचारियों व अधिकारियों पर लागू हो गयी है। कर्मचारियों व अधिकारियों की आचार संहिता तक छुट्टी पर रोक लगा दी गयी है। यानि 5 दिसंबर तक सीएल पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।



समस्त शासकीय एवं राज्य शासन के विभागीय इकाईयों, उपक्रमों के अमलों की अवकाशों की स्वीकृति हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी से अनुमति के पश्चात ही अवकाश की पात्रता होगी। साथ ही कोई भी जिला स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी अवकाश स्वीकृति होने के पश्चात ही अवकाश पर जा सकते हैं। जिले में पदस्थ अधिकारियों, कर्मचारियों को आदेशित किया है कि वे कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के पूर्वानुमति के बिना न तो अवकाश पर प्रस्थान करेंगे और न ही मुख्यालय छोडेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें