घाटी में सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को किया ढेर, सर्च ऑप... - CG Sandesh

घाटी में सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर। शोपियां जिले के अलशिपोरा में सुरक्षाबलों ने मंगलवार को दो आतंकवादियों को मार गिराया है। सोमवार रात से शुरु हुए एनकाउंटर के बाद आज सुबह सुरक्षाबलों ने दहशतगर्दों को ढेर किया है। मारे गए आतंकियों की पहचान मोरीफत मकबूल और जाजिम फारूक के नाम से हुई है, जिन्हें अबरार के नाम से भी जाना जाता है। दोनों ही आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LET) का हिस्सा थे।


कश्मीर पुलिस के अनुसार, ‘आतंकवादी अबरार कश्मीरी पंडित दिवंगत संजय शर्मा की हत्या में शामिल था।’ आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने अलशीपोरा इलाके में आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया था, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई। मुठभेड़ के दौरान सुरक्षबलों ने आम लोगों से खतरे वाली जगहों से दूर रहने की अपील की है




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें