RAIPUR : कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक राजीव भवन में जारी - CG Sandesh

RAIPUR : कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक राजीव भवन में जारी

रायपुर। राजीव भवन में कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक जारी है। बैठक में सीएम भूपेश समेत प्रभारी कुमारी शैलजा समेत कई दिग्गज भी मौजूद है। इस बैठक में टिकट दावेदारों के नाम पर मंथन होगा। आपको बता दें कि कांग्रेस ने अभी तक अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी नहीं की है।

जिसको लेकर आज ये बैठक बुलाई गई है। बता दें कि छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। इसके साथ ही आचार संहिता लागू हो गई है। जिसके बाद राजनीतिक पार्टियां लगातार अपने-अपने उम्मदवारों की लिस्ट जारी कर रही है।

 


टिकट दावेदारों के समर्थकों का प्रदर्शन

प्रभारी कुमारी शैलजा के रायपुर एयरपोर्ट पर पहुंचते ही संभावित उम्मीदवारों के समर्थकों ने उनके प्रदर्शन किया। जहां बिल्हा और भाटापारा के संभावित उम्मीदवार के समर्थकों ने मांग की. बिल्हा से राजेंद्र शुक्ल के समर्थकों ने नारेबाजी की। तो वहीं भाटापारा से सुनील माहेश्वरी के समर्थकों ने प्रदर्शन किया।

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में शामिल हुई। बैठक सीएम भूपेश बघेल की मौजूदगी में हो रहा है। जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी के नाम पर मंथन किया जा रहा है। इस दौरान कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि फाइनल स्टेज की तैयारी है।

पूरी कोशिश होगी कि जीतने वाले उम्मीदवार को टिकट मिले। भाजपा की सूची लीक होना उनकी सबसे बड़ी कमजोरी है। कार्यकर्ता और पार्टी दोनों हताश है। जनता 15 साल के कुशासन को भूल ही नहीं है। फिर से उन चेहरों को उतारा गया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें