BJP प्रत्याशियों की सूची पर CM बघेल का तंज, कहा- भाजपा में प... - CG Sandesh

BJP प्रत्याशियों की सूची पर CM बघेल का तंज, कहा- भाजपा में परिवारवाद दिखाई दे रहा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए प्रत्याशियों के नाम को अंतिम रूप देने आज राजीव भवन में कांग्रेस प्रदेश चुनाव समिति की बैठक चल रही है। बैठक में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, सीएम भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ दीपक बैज, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत शामिल हैं।


बैठक से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी प्रत्याशियों की सूची पर तंज कसते हुए कहा, भाजपा में परिवारवाद दिखाई दे रहा है। आधा दर्जन से ज्यादा परिवार के लोगों को टिकट मिला है। सीएम बघेल ने कहा, भाजपा में अभी भी रमन सिंह का चल रहा है। टिकट वितरण में रमन सिंह की छाप दिखाई पड़ रही है। वहीं ज्यादातर पुराने चेहरे सूची में शामिल हैं। भाजपा में परिवारवाद दिखाई दे रहा है। आधा दर्जन से ज्यादा परिवार के लोगों को टिकट मिला है। रमन सिंह और उनके भांजे को टिकट दी गई है। जूदेव परिवार के दो लोगों को टिकट दी गई है। जो परिवारवाद के खिलाफ बोलते थे, वही परिवारवाद को बढ़ावा दे रहे हैं।

प्रदेश चुनाव समिति की बैठक को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने कहा, प्रदेश चुनाव समिति की कई बैठक हो चुकी है। प्रत्याशियों के नाम लगभग तय है। केंद्रीय चुनाव समिति की आगामी बैठक होने वाली है, जिसमें अंतिम प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लग जाएगी। कांग्रेस के प्रत्याशियों की सूची जल्द जारी होगी।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें