बसना : डायल 112 वाहन में गर्भवती महिला ने 2 स्वस्थ बच्चों को... - CG Sandesh

बसना : डायल 112 वाहन में गर्भवती महिला ने 2 स्वस्थ बच्चों को दिया जन्म

बसना थाना के डायल 112 वाहन में गर्भवति महिला ने दो स्वस्थ शिशु को जन्म दिया, डायल 112 की टीम ने जच्चा-बच्चा को सुरक्षित सीएचसी बसना पहुंचाया. बसना डायल 112 वाहन को सूचना मिलने पर निरीक्षक आशिष वासनिक थाना बसना प्रभारी को सूचित कर घटना स्थल कुदारीबाहरा पहुंचे जहां कॉलर ने बताया कि पीड़िता सुनिता केवर्त पति गोवर्धन केवर्त उम्र 28 वर्ष साकिन डिपापारा (कुदारीबाहरा ) निवासी जो गर्भवति है जिसे बहुत ज्यादा प्रसव पीड़ा हो रहे थे तत्काल पीड़िता और उसके परिजनों को 112 वाहन में बिठाकर ला रहे थे.

इसी दौरान आधे रास्ते में प्रसव पीड़ा अत्यधिक बढ़ जाने से डायल 112 वाहन को आधे रास्ते में रोकना पड़ा जो पीड़ित महिला द्वारा 112 वाहन में ही दो नवजात शिशु को जन्म दिए बाद मां व , दो नवजात शिशु को अच्छे उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरोली लेकर गए जहां नर्स स्टाफ नहीं होने से बाद सीएससी बसना लाकर डॉक्टर को सुपुर्द किए डॉक्टर ने बताया कि मां व, दोनों शिशु स्वस्थ्य है।

उपरोक्त सराहनीय कार्य निरीक्षक आशिष वासनिक थाना बसना प्रभारी के मार्गदर्शन में आरक्षक 916 जगदीश दीवान चालक 512 रंजन सागर का योगदान रहा है।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें