बसना : मुझे बकरा खाने को नहीं दिये कहकर की मारपीट - CG Sandesh

बसना : मुझे बकरा खाने को नहीं दिये कहकर की मारपीट

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम मोहका में एक व्यक्ति ने तुम लोग पूरा बकरा को खा गये, मुझे बकरा खाने को नहीं दिये कहकर मारपीट की. जिसकी शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.

ग्राम मोहका निवासी गीतांजली छत्तर ने पुलिस को बताया की 10 अक्टूबर को उनके गांव का आदर्श् मिश्रा बनदुर्गा मंदिर भतकुंदा में मन्नत का बकरा दिया था. आदर्श मिश्रा के साथ बकरा चढाने खाने गीतांजली के पति अश्वनी छत्तर, पप्पू दुबल एवं गांव के अन्य लोग बनदुर्गा मंदिर भतकुंदा में गये हुए थे. जहां से वापस आने पर पप्पू दुबल अश्वनी छत्तर को मां बहन की गंदी-गंदी गाली देकर तुम लोग पूरा बकरा को खा गये. मुझे बकरा खाने को नहीं दिये कहकर हाथ में रखे डंडा को फेंककर अश्वनी को मारा और हाथ मुक्का से भी मारपीट की.


गीतांजली और छबीलाल वर्गे बीच-बचाव किये तो पप्पू दुबल ने गीतांजली और छबीलाल को हाथ मुक्का से मारपीट की एवं तीनो को जान से मारने की धमकी दी. गीतांजली डायल 112 एवं गांव के लोगों की मदद से अपने घायल पति को सरकारी अस्पताल बसना लेकर गयी.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी पप्पू दुबल के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें