बसना : महिला के साथ अश्लील गली-गलौज, 3 के खिलाफ मामला दर्ज - CG Sandesh

बसना : महिला के साथ अश्लील गली-गलौज, 3 के खिलाफ मामला दर्ज

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम परसकोल में तीन लोगों ने महिला के साथ अश्लील गली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी. महिला ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी है.

ग्राम परसकोल निवासी सरिता खम्हारी ने अपनी शिकायत में बताया है की उनके घर के सामने गली का बरसात का पानी घर में घुस जाता है, जिसे रोकने के लिये सरिता घर के सामने गली में रेत को आट बनाकर रख देती है. पानी नही गिरने पर उक्त रेत को घर के परछी के सामने ईकट्ठा करके रखी थी.

आगे सरिता ने शिकायत में बताया है की 8 अक्टूबर को पडोसी बनमाली की तीन वर्षीय बेटी सोनिया दिन में सरिता घर के परछी में आकर एकत्र रेत को खेली और खेलते समय अपने सिर में रेत डाल दी. बाद में अपने घर चली गई. उक्त बात को लेकर सोनिया के पिता बनमाली खम्हारी, बडे पापा अरूण खम्हारी, भैया गुलशन खम्हारी 9 अक्टूबर को शाम करीब 07 बजे सरिता के घर के सामने गली में आये और तीनो सोनिया के सिर में क्यो रेत डाले हो, गंदा कर दिये हो कहकर तीनो एक राय होकर मां बहन की गंदी-गंदी अश्लील गाली देकर जान से मारने की धमकी दिये.

शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी अरूण खम्हारी, बनमाली खम्हारी, गुलशन खम्हारी के खिलाफ 294-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें