सेजेस बसना मे अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया - CG Sandesh

सेजेस बसना मे अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बसना मे छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी वार्षिक पत्रिकानुसार प्राचार्य के.के. पुरोहित के निर्देशानुसार प्रधान पाठक एच. आर. साव के मार्गदर्शन से सहायक शिक्षक योगेश कुमार बढ़ाई ने प्राथमिक विभाग मे अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस का कार्यक्रम का आयोजन किया।

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य पर स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बसना के समस्त शिक्षिकाओं को मुख्य अतिथि बनाया गया और मुख्य अतिथियो एवं बालिकाओं द्वारा केक काटा गया और चाकलेट वितरण किया गया.

सभी बालिकाओं द्वारा निबंध, कविता पाठ किया गया तथा अतिथियों से सभी बालिकाओं को अपना अशिर्वचन प्रदान कर शुभकामनाऐ दिए। इस कार्यक्रम मे के.पुरोहित,एम. चौधरी, डी. नाग,एस. प्रधान,टी. साहू, जी. वैश्नव,ए. सोना, के.पटेल उपस्थित रहे एवं योगेश कुमार बढ़ाई ने मन्च सन्चालन किया तथा प्रधान पाठक एच.आर.साव आभार प्रदर्शन कर कार्यक्रम समाप्ति कि घोषणा किये।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें