Sarva Pitru Amavasya 2023 : इस सर्व पितृ अमावस्या पर जरूर कर... - CG Sandesh

Sarva Pitru Amavasya 2023 : इस सर्व पितृ अमावस्या पर जरूर करे ये उपाय….दूर होगी पितरों की नाराजगी

 Sarva Pitru Amavasya 2023 :  अश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को सर्व पितृ अमावस्‍या पड़ती है. अश्विन मास के कृष्‍ण पक्ष की अमावस्या तिथि 13 अक्टूबर 2023 की रात 09 बजकर 50 मिनट पर होगा तथा 14 अक्टूबर की रात 11 बजकर मिनटपर ख़त्म होगी. उदया तिथि के मुताबिक, इस वर्ष सर्व पितृ अमावस्या 14 अक्टूबर 2023 को मनाई जाएगी. वही इस दिन किए गए कुछ विशेष उपायों से पितरों की नाराजगी दूर होती है तथा पूर्वज प्रसन्न रहते हैं। आइये आपको बताते हैं सर्वपितृ अमावस्या के विशेष उपायों के बारे में…

गरीबों को भोजन कराएं:-
सर्व पितृ अमावस्या के दिन ब्राह्मण को घर बुलाकर उन्हें भोजन कराएं। इसके साथ ही गरीब एवं जरूरतमंदों को भी भोजन कराएं। पूर्वजों के नाम पर भोजन निकालें और किसी खुले स्थान या छत पर रख दें। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और परिवार के सदस्यों पर अपनी कृपा बनाए रखते हैं।


दान-पुण्य करे
सर्व पितृ अमावस्या के दिन दान-पुण्य के कार्य किए जाते हैं। मान्यता है कि इससे पितरों के आत्मा को शांति प्राप्त होती है। इस दिन कपड़ा, अनाज, गाय का घी, चांदी और काले तिल का दान बेहद शुभ माना जाता है।

तर्पण दें:
यदि पितृ पक्ष के चलते पितरों को तर्पण नहीं दे पाएं, तो सर्व पितृ अमावस्या के दिन पितरों को तर्पण अवश्य देना चाहिए। मान्यता है कि इससे घर के पूर्वज प्रसन्न होते हैं एवं सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।

पशु-पक्षियों का ध्यान रखें
सर्व पितृ अमावस्या के दिन पशु-पक्षियों के लिए भोजन अवश्य निकालें। श्राद्ध के लिए सात्विक भोजन तैयार करें। ऐसा करने से पितृ प्रसन्न होते हैं तथा आशीर्वाद देते हैं।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें