लोग कांग्रेस पर भरोसा रखते हैं, छत्तीसगढ़ में फिर बनेगी सरका... - CG Sandesh

लोग कांग्रेस पर भरोसा रखते हैं, छत्तीसगढ़ में फिर बनेगी सरकार : शैलजा

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा, लोग कांग्रेस पार्टी पर भरोसा रखते हैं। सत्ता विरोधी कारक वाली बात और जगहों पर लागू हो सकती है लेकिन आज सभी लोग यह मानते हैं कि छत्तीसगढ़ में फिर से कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है क्योंकि हमने समाज के हर वर्ग के लिए काम किया है।


. सीएम भूपेश बघेल कल दोपहर दिल्ली जा रहे। जहां कल ही केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक है। इसमें छत्तीसगढ़ के प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगेगी। संकेत हैं कि पहले चरण के चुनाव वाले बीस सीटों के ही प्रत्याशी घोषित किए जाएंगे।

इससे पहले छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की चुनाव समिति और स्क्रीनिंग कमेटी की मैराथन बैठक में मंगलवार को देर रात तक प्रत्याशियों के नामों पर मंथन चलता रहा। चुनाव समिति की बैठक के बाद रात तक स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, 14 से 15 अक्टूबर के बीच पहली सूची जारी करने पर सहमति बन चुकी है। पहले चरण में जहां 20 सीटों पर मतदान होना है, वहां पर कांग्रेस 20 प्रत्याशियों के नाम पहले जारी करेगी।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें