लड़कियों का सिगरेट पीना नहीं आया पसंद, शख्स ने कैफे को कर दि... - CG Sandesh

लड़कियों का सिगरेट पीना नहीं आया पसंद, शख्स ने कैफे को कर दिया आग के हवाले

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग ने एक कैफे को महज इसलिए आग के हवाले कर दिया, क्योंकि यहां लड़कियां खड़ी होकर सिगरेट पीती थी, जो इस शख्स को बिल्कुल भी पसंद नहीं था। लिहाजा उसने पूरे कैफे में ही आग लगा दी।

दरअसल इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र स्थित स्काई कॉर्पोरेट के पास एक कैफे पर आग लगाने का मामला सामने आया था। जिसके बाद कैफे के संचालक शुभम चौधरी ने सीसीटीवी फुटेज निकालकर चेक करवाएं तो सीसीटीवी में एक बुजुर्ग व्यक्ति आग लगाकर जाता हुआ नजर आ रहा है। पूरे मामले की शिकायत लसूड़िया पुलिस को की गई।




जिसके बाद थाना प्रभारी तारेश सोनी ने टीम का गठन कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया की कैफे के बाहर लड़किया सिगरेट पीती थी जो उसे पसंद नही था इसलिए उसने कैफे में आग लगा दी

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें