CG NEWS : पुरंदर मिश्रा ने भाजपा प्रदेश प्रभारी माथुर से की ... - CG Sandesh

CG NEWS : पुरंदर मिश्रा ने भाजपा प्रदेश प्रभारी माथुर से की सौजन्य मुलाकात, मार्गदर्शन प्राप्त कर दिलाया जीत का भरोसा

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के उत्तर विधानसभा से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर से सौजन्य मुलाकात की। मिश्रा ने उत्तर विधानसभा से प्रत्याशी के तौर पर चुने जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित राष्ट्रीय और प्रदेश संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए माथुर को धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही राजधानी की चारों ही विधानसभा सीटों पर पूरे सामंजस्य और सहयोग की भावना लेकर जीतकर आने का भरोसा भी दिलाया।

 

 

भारतीय जनता पार्टी ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से पुरंदर मिश्रा को अपना अधिकृत उम्मीदवार चुना है। रायपुर में विगत तीन दशक से पूरी सक्रियता के साथ कार्य कर रहेे पुरंदर मिश्रा पर भाजपा ने अपना विश्वास व्यक्त किया है। भाजपा संगठन के इस भरोसे को लेकर मिश्रा ने छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर को धन्यवाद ज्ञापित किया।

मिश्रा ने विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश प्रभारी माथुर से चर्चा की और अपनी तैयारियों से अवगत कराया। वहीं उन्होंने माथुर से मार्गदर्शन प्राप्त किया। इसके साथ ही उन्होंने माथुर को विश्वास दिलाया कि रायपुर की चारों ही सीटों पर बेहतर तालमेल, सामंजस्य और परस्पर सहयोगात्मक व्यवहार रखते हुए चुनाव मैदान में उतर चुके हैं। साथ ही विश्वास दिलाया कि रायपुर की चारों ही सीटों को जीतकर आएंगे।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें