एक और बड़ा ट्रेन हादसा, मां-बेटी सहित 4 की मौत, 100 से अधिक ल... - CG Sandesh

एक और बड़ा ट्रेन हादसा, मां-बेटी सहित 4 की मौत, 100 से अधिक लोग घायल, रेस्क्यू जारी…

बक्सर : बिहार के बक्सर जिले में बुधवार रात दर्दनाक रेल दुर्घटना हो गई. यहां रघुनाथपुर स्टेशन के पास दिल्ली-कामाख्या नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस की छह बोगी पटरी से उतर गईं. हादसे में माँ-बेटी सहित चार यात्रियों की मौत हो गई. जबकि 70 लोग घायल हो गए हैं. हादसा रात 9:53 बजे हुआ. विजुअल में देखा जा रहा है कि थर्ड एसी की दो बोगियां पूरी तरह पलट गईं. जबकि चार अन्य बोगी पटरी से उतर गईं. बताया जाता है कि कुल 23 बोगियां डीरेल हुई हैं. मौके पर युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य शुरू हुआ. रेलवे ने यात्रियों को गंतव्य तक भेजने के लिए दूसरी ट्रेन से रवाना किया है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का कहना है कि घटना के कारण का पता लगाने के लिए कमेटी गठित की जाएगी.


बक्सर के पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गई. रेलवे पुलिस बल के एक अधिकारी ने बताया कि करीब 70 यात्री घायल हो गए हैं. उन्हें स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. गंभीर रूप से घायलों को पटना के एम्स रेफर किया है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानमाल के नुकसान पर संवेदना जताई है. उन्होंने कहा, रूट को क्लीयर किए जाने का अभियान पूरा हो गया है. सभी बोगी की जांच कर ली गई है. गुरुवार सुबह केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे मौके पर पहुंचे और बहाली कार्य-बचाव कार्यों का निरीक्षण किया.




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें